फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौत पर बगड़खा में मचा कोहराम 

Tue, 21 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर जिले के बगड़खा गांव में तीन मौतों के बाद तौकीर के घर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में हुए सड़क हादसे में चार पशु कारोबारियों की मौत की सूचना पर उनके गांव बगड़खा में कोहराम मच गया है। परिजन मौके पर रवाना हो गए। चारों के शव देर रात तक गांव में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगड़खा गांव निवासी सुबहान, फुरकान, तौकीर व फरमान खेड़ा टांडा गांव निवासी शहनवाज उर्फ सलीम के साथ पशु लेकर रुद्रपुर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से रविवार की रात में स्कार्पियो में पशु भरकर वापस गांव लौट रहे थे। उनकी स्कार्पियो एक दीवार से टकरा गई, जिससे कार सवार चार की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। घायल फरमान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चारों की मौत की सूचना सोमवार तड़के गांव पहुंची। गांव में सूचना मिलने के बाद सुबहान, फुरकान, तौकीर व शहनवाज के घरों में कोहराम मच गया। महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर पूरे गांव के लोग इन लोगों के घरों तक पहुंच गए। सूचना के बाद परिवार के कुछ लोग रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक उनके शव गांव नहीं पहुंचे थे।  
विज्ञापन


परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। चारों के घरों पर लोगों का तांता लगा हुआ है। गांव के लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोश है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें