जिले में ठंड लगने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें मिलक के दो ग्रामीण और
बिलासपुर का एक वृद्ध शामिल है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं,
सूचना पर राजस्व प्रशासन को गांव में दौड़ना पड़ा। क्षेत्र के
गंगापुर जदीद गांव निवासी घनेंद्र कुमार (48) रोजमर्रा की तरह अपने खेत पर
गए थे।
गुुरुवार को वह खेत से लौट कर आए और रात में सो गए। परिजनों ने
बताया कि ठंड लगने से उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें डाक्टर को दिखाया गया,
लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। उधर, किसान की मौत पर तहसीलदार राजेश कुमार
गांव पहुंचे और परिवार वालों के बयान लिए।
उनका कहना है कि किसान का पहले
से स्वास्थ्य खराब था और वह खराब स्वास्थ्य के बीच खेत पर चला गया था। इससे
उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। उन्होंने ठंड से मौत होने को लेकर इंकार
किया है। उधर, रास-डंडिया गांव निवासी धनपाल(60) की ठंड से मौत हो गई।
परिवार वाले ठंड से मौत होना बता रहे थे। ठंड से किसान की मौत की की सूचना
पर तहसीलदार गांव पहुंचे, जहां पर परिवार वालों के बयान लिए। उन्होंने
बताया कि पहले से ही स्वास्थ्य खराब था। धनपाल की स्वाभाविक मौत हुई है।
ठंड से मौत से इंकार किया है।
वहीं, बिलासपुर के केमरी थाना क्षेत्र के
ग्राम रास निवासी धनपाल गंगवार (60) को शुक्रवार को ठंड लगने के कारण बुखार
आ गया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें गांव के ही एक चिकित्सक से दवाई
दिलवा दी गई थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अचानक हालत और खराब हो गई।
इससे पहले कि परिजन उन्हें किसी अस्पताल ले जाते, उनकी घर में ही मौत हो
गई। परिजनों की सूचना पर तहसीलदार मिलक राजेश कुमार टीम के साथ मृतक के घर
शनिवार की दोपहर पहुंचे और मामले की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि वह अपनी
रिपोर्ट डीएम को भेज देंगे।
मगर, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है,
इसलिए ठंड से मौत होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। उधर, रामपुर के
सिविल लाइंस में ठंड लगने से शनिवार को आदर्श कालोनी निवासी कैलाश
गुप्ता की मौत हो गई। उनके भतीजे संजू गुप्ता ने बताया कि कैलाश को शाम के
वक्त ठंड लग गई थी। इसके बाद उनका शरीर अकड़ गया। जब तक अस्पताल ले जाते
उनकी मौत हो गई।