फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में चार लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। यह मामले कोटगढ़, बड़ागांव, नारकंडा और कुमारसैन क्षेत्र से हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित लोगों और उनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए कहा कि पॉजिटिव आए सभी लोगों सहित उनके संपर्क में आए लोगों को क्वांरटीन कर दिया गया है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की चलाई गई नो मास्क, नो सर्विस मुहिम को कुमारसैन क्षेत्र में सख्ती से लागू किया जाएगा।
उपमंडल में बिना अनुमति के कोई भी सामाजिक, धार्मिक और शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मंगलवार को नारकंडा में सभी पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कोरोना से निपटने के लिए उठाए जाने वाले निर्देशों को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जो जारी आवश्यक निर्देशों का पालन करें और मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें