फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धावनी हसनपुर-चैनपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, विकास को मिलेगी गति

Mon, 27 Apr 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने धावनी हसनपुर से चैनपुर तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पिपलिया मिश्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विकास परियोजना करीब 19 करोड़ 91 लाख 46 हजार रुपये की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।
राज्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास के लिए जनसेवा का भाव, कार्य करने की इच्छा और जनता के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मिलक ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मंडल अध्यक्ष अंगन लाल राजपूत, इंद्रजीत यदुवंशी, रवि गंगवार, प्रदीप विर्क, जितेन्द्र सिंह, हरजिंद्र सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें