प्रदेश के नगर विकास मंत्री और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां ने कहा कि यूनिवर्सिटी में गरीब एवं प्रतिभावान बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर चरित्रवान नागरिक बनें। यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वालों के अच्छी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी भी दी जी रही है।
जौहर विवि के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजम खां ने कहा कि यहां दाखिला ने वाले बच्चों को अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की कोशिश की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जो भी भूलभूत सुविधाएं छात्रों को चाहिए वह यूनिवर्सिटी के प्रांगण में मुहैया हों।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्थापना एक पवित्र संकल्प लेकर हमने की है। हमारा मकसद है कि जो भी छात्र यहां से शिक्षा लेकर जाए, वो यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र भी अनुशासित होकर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था बनाने में भागीदार हों, क्योंकि शिक्षा का वातावरण शिक्षक और विद्यार्थियों के क्रिया कलापों में झलकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डा. एके सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर रामपुर पब्लिक स्कूल एवं यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा कव्वाली, सामूहिक गीत, नृत्य एवं नाटकों का मंचन किया गया जो सराहनीय रहा है।