फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

Tue, 24 Feb 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा (70) का निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपाइयों में शोक छा गया। उनकी बड़ी बेटी मनीषा ने मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य नेताओं ने पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

जौहर रोड निवासी राकेश मिश्रा वर्ष 2000 में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उनका सराफा का भी कारोबार है। वह साहूकारा संघ के महामंत्री भी रह चुके हैं। उनका सोमवार तड़के निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटियां छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलने के बाद भाजपाइयों में शोक छा गया।
सोमवार को कोसी मंदिर रोड स्थित स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी मनीषा ने दी। उनकी दो बेटियां हैं। सूचना मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि राकेश मिश्रा बेहतरीन शख्स और बेमिसाल शख्सियत एवं मेरे अभिन्न साथी थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख ने भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, जुगेश अरोड़ा कुक्कू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें