बिलासपुर। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मकबूल अहमद (55) का निधन हो गया। वह लाला नगला के रहने वाले थे। रविवार की शाम दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
अधिवक्ता के पुत्र मो. अमर मकबूल के अनुसार वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका शव रात में ही गांव लाया गया और सोमवार की सुबह गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं क्षेत्रवासी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया और मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया कि सभी अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मौके पर अमरीक सिंह चौहान, दीपांकर बैरागी, मजहर अली, भूकन लाल आदि मुख्य थे। संवाद