फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए के हमले की सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम, लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़ गांव में किसान पर तेंदुए के हमले की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गांव में निरीक्षण करने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

मनजिंदर सिंह पर मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर घायल हो गए थे। उनके चेहरे पर 15 से अधिक टांके लगे हैं। घटना से लोग घबराए हुए हैं। लोगों ने रात में घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है।
घटना के बाद किसानों ने खेतों और जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम किशनपुर मौलागढ़ पहुंची। टीम ने वहां पिंजरा लगाया। साथ ही निशानों को भी देखा। वन क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया गया है और विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें