फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला ने लगाया बेटियों से चार हजार रुपये ठगने का आरोप

Fri, 23 Jan 2026 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर मौलागढ़ निवासी एक महिला ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर एक अज्ञात महिला पर उसकी बेटियों से ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला क्रांति ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी दो बेटियां थीं। इसी दौरान एक महिला घर पर आई और बेटियों से सिलाई मशीन के फॉर्म भरवाने की बात कही। महिला ने फाॅर्म भरवाने के नाम पर बेटियों से दो-दो हजार रुपये मांगे।
आरोप है कि बेटियों ने महिला की बातों में आकर उसे कुल चार हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद महिला ने बेटियों की फोटो भी अपने मोबाइल फोन से खींच ली और पैसे लेकर चली गई। बाद में जब परिजनों ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें