फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए की तलाश में नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 16 Jan 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मसवासी क्षेत्र के कुंदनपुर के खादर क्षेत्र में तेंदुए के निशान दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आबादी के आसपास तेंदुए के निशान मिलने के बाद से लोग भयभीत हैं। सुबह-शाम खेतों की ओर जाने वाले किसानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण अतीक अहमद, शमशेर सिंह, जोगिंदर सिंह, कलुआ ठेकेदार, दीपक कुमार और शनि ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
वहीं, इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर विभागीय टीम जांच के लिए क्षेत्र में गई थी। उनके अनुसार निशान कुछ दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें