नैनीताल रोड पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को तेज कर दिया गया है। नगर विकास विभाग के माध्यम से शहर में 94.50 लाख रुपये की लागत से नैनीताल रोड पर बिलासपुर गेट, पहाड़ी गेट के साथ ही रोडवेज बस स्टैंड के पास रेलवे स्टेशन तक के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।
नया सवेरा योजना के तहत बन रहे फुट ओवर ब्रिज के लिए विभाग की ओर से धनराशि जारी की जा चुकी है।
तीनों स्थानों पर निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही इस ओवर ब्रिज के निर्माण को पूरा करा लिया जाएगा।