फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी चटनी की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में सचल दल ने नगर के विभिन्न इलाकों में फास्ट फूड एवं स्ट्रीट वेंडरों की जांच की। साथ ही खराब चटनी को नष्ट किया गया।
विज्ञापन


किले के अंदर, बापू मॉल, शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, डीपी कॉलोनी, सिविल लाइंस और टांडा क्षेत्र में विक्रेताओं की ओर से बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विक्रेताओं को चटनी एवं फास्ट फूड में खतरनाक रंग व रसायनों की मिलावट न करने के निर्देश दिए।
सभी विक्रेताओं को फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अनिवार्य पंजीकरण कराने और पंजीकरण प्रपत्र को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान मिलावटी एवं रंगयुक्त चटनी बरामद की गई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें