फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रविवार को कोहरा कम, ठंडक से छूटी लोगों की कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को कोहरा काफी कम रहा, मगर सर्द हवाओं की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। इसके बाद दोपहर तक धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं देर शाम तक फिर ठंडक महसूस हुई और रात तक ठंडी हवाएं और कोहरा छा गया। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बाहरी इलाकों में धुंध और कोहरा छाया था। करीब आठ बजे तक धुंध छंट गई थी। इसके साथ ठंडी हवाओं से मौसम सर्दीला हो गया। सुबह से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। इसके बाद करीब नौ बजे तक गुनगुनी धूप निकल आई, जिससे लोगों ने धूप सेंकी।
समय के साथ धूप में तेजी आने से मौसम से कुछ राहत मिली। दोपहर तक मौसम इसी तरह से बना रहा। जबकि हल्की ठंडी हवाओं से ठंडक भी महसूस होती रही। इसके बाद देर शाम सात बजे तक मौसम में फिर से ठंडक आ गई। देर रात तक हल्का कोहरा छाने लगा और सर्द हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन

मौसम के जानकार बताते हैं कि अभी और तेजी के साथ पड़ेगा और गलन बढ़ सकती है। लखनऊ के मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मौसम में ठंडक बढ़ेगी और कोहरा और तेज हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें