फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों! आज और कल नहीं जाना होगा स्कूल

Sat, 07 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इसके मद्देनजर डीएम ने जिले के 12वीं कक्षा तक के सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त और सभी सरकारी स्कूलों को शनिवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं।  जबकि रविवार को छुट्टी रहती ही है। इसलिए दो दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। मौसम ठीक रहने पर ही सोमवार को स्कूल खुलेंगे। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

पिछले कई दिन से मौसम साफ चल रहा था। शुक्रवार की सुबह से ही कोहरे की चादर बिछ गई। कोहरे के साथ ही तापमान काफी नीचे लुढ़क गया। सुबह तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी गिरावट रही। इससे दिन में भी ठंड महसूस की गई। धूप में तेजी नहीं होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, वाहनों को फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं ट्रेनें विलंब से रामपुर से होकर गुजरीं। शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर शाम से ही सन्नाटा पसर गया है। इधर, जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि शनिवार को जिले के 12 वीं तक  के सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त और सभी सरकारी स्कूल ठंड की वजह से बंद रहेंगे। उन्होंने बीएसए एसके तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि कड़ाके की ठंड की वजह से 12वीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। इसलिए शनिवार को कोई भी स्कूल न खोला जाए। यदि कही कोई स्कूल खोला जाता है तो प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब जिले भर के स्कूल मौसम ठीक होने पर सोमवार को खुलेंगे। इधर, स्वार एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पंचायत मसवासी, पालिका स्वार को अलाव जलवाने को कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें