फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राम बरात में जमकर बरसाए फूल, ढोल-नगाड़ों पर थिरके भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी ज्वालानगर की ओर से देर शाम को श्रीराम बारात निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे और ढोल नगाड़े के साथ लाेगों ने नृत्य किया और श्रीराम के जयकारे लगाए। एक से बढ़कर एक गीतों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। हर कोई छतों से फूल बरसाकर स्वागत कर रहा था। देर शाम तक धूमधाम से राम बरात निकाली गई।
विज्ञापन

देर शाम छह बजे से शिव मंदिर से एक राम बारात निकाली गई। इस राम बरात का स्वागत विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बारात निकाली गई। इसमें भगवान राम श्वेत अश्वों के रथ पर सवार होकर निकले। इस पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। कई भक्ति गीतों से भक्त जमकर थिरके। शिव मंदिर से शुरू होने के साथ ज्वालानगर में कॉलोनी में भ्रमण किया और सीधे शिव मंदिर वापस पहुंची।
रंग-बिरंगी रोशनियों के मध्य रिमझिम फूहारे मानो राम बारात की अगवानी कर रही थी। वहीं राम बारात के ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने के लिए भक्तों के कदम बारात की ओर बढ़ते दिखे। राजा रामचंद्र की जय के गगन भेदी जयकारों के साथ स्वरूपों पर फूलों की बरसात होने लगी। चारों ओर ढोल-नगाड़े व पटाखों की आवाज गूंजने लगी। पूरा वातावरण भक्तिमय उल्लास व उत्साह से भर गया।
विज्ञापन

इसके बाद राम विवाह धूमधाम से किया गया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, विशाल शर्मा, रवि त्रिपाठी, डॉ. तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, आशु गुप्ता, संजू बाबा, डाॅ. अनिल सक्सेना, मोहित मल्होत्रा, चितरंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें