फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवती सहित पांच लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने पांचो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बरेली निवासी विनायक शर्मा अपने दोस्त अजय कुमार, वरुण, अदम्य गुप्ता और सृष्टि के साथ बरेली से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कार विनायक शर्मा चला रहा था। इस दौरान रास्ते में मिलक थाना क्षेत्र के दुगनपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुखार मच गई। हादसे में कार में सवार युवती सहित पांचों लोग चोटिल हो गए। इस दौरान राहगीर ने हादसे की सूचना एंबुलेस कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस 108 के चालक रजनीश कुमार और ईएमटी सोनू कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें