फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में दो सड़क हादसों में मां-बेटा समेत पांच घायल

Tue, 25 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना रविवार रात करीब नौ बजे बिलासपुर शीशगढ़ मार्ग पर ग्राम बेगमाबाद के पास हुई। यहां दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। एक बाइक पर सवार बरेली के जगदीप सिंह घायल हुए। दूसरी बाइक पर खजुरिया के अमर सिंह और उनकी मां नथिया देवी घायल हो गईं। अमर सिंह काशीपुर से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, जबकि अपनी मां को रिश्तेदारी से ला रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा में दूसरी दुर्घटना हुई। थाना भोट के गुलशन अपने चाचा अभिमन्यु के साथ प्लाईवुड फैक्टरी से घर जा रहे थे। उनकी अनियंत्रित बाइक हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में चाचा-भतीजे गुलशन और अभिमन्यु घायल हो गए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर आने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें