फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में सब इंस्पेक्टर से पांच लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर से आन लाइन ठगी करने वाला ज्यूरी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के जवान के खाते से करीब पांच लाख रुपये उड़ाने के आरोपी को ज्यूरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाब हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मोतयाब अंसारी निवासी झारखंड धनबाद के रूप में हुई है। आरोपी को 9 अप्रैल तक पुलिस रिमांड के तहत आज ज्यूरी में लाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर लायबर दास 3 मई को अपने मोबाइल फोन से घर पैसे भेजने की कोशिश कर रहा था। जब पैसे नहीं गए तो उसने इसी एप में दिखाई दे रहे एक नंबर पर सहायता के लिए फोन किया। आरोपी ने पैसे भेजने के नाम पर उसके खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली और इसके बाद फोन को हैक करके खाते से करीब पांच लाख रूपये की राशि निकाल दी। ये राशि उन्होंने जीपीएफ से निकालकर घर भेजनी थी। मगर लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं जा पा रहा था।
इस वजह से वह ऑनलाइन पैसे भेजने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद लायबर दास ने ज्यूरी पुलिस चौकी में इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बैंक से संपर्क कर पैसे किसके खाते में गए इसकी जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की। ज्यूरी चौकी प्रभारी देवराज ठाकुर की अगुवाई में पुलिस का एक दल झारखंड के धनबाद गए। जब वह मोतयाब अंसारी के घर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी कई और साइबर क्राइम के मामलों में संलिप्त है और दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। यहां से पुलिस उसे मामले की छानबीन के लिए ज्यूरी लाई है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाला मोतयाब अंसारी अभी पुलिस रिमांड पर है। 9 अप्रैल को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें