पटवाई (रामपुर)। गांव परतापुर निवासी विकास और रहेटगंज निवासी सिद्धार्थ ने दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ितों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रोजगार की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्वार के हरनगला निवासी रोहित कुमार व गंज के बागीचा चौधराना निवासी जावेद से हुई। आरोपियों ने उन्हें अलवेनिया में नौकरी लगवाने की बात। आरोप है अलवेनिया भेजने के लिए वीजा बनवाया, जिसके लिए कुछ रकम की मांग की। बताया बैंक खाते व यूपीआई के माध्यम से पांच लाख तीन सौ रुपए दे दिए गए।
वीजा बनने के बाद दोनों अलवेनिया जाने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचे तो वीजा फर्जी निकला। वीजा बनाने वाले युवकों से इस बात को कहा तो जान से मारने की धमकी देकर फोन रख दिया। बृहस्पतिवार को विकास व सिद्धार्थ ने एसपी से शिकायत कर रोहित व जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।