फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर शनिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस-प्रशासन और नगरपालिका की उदासीनता के चलते हाईवे किनारे फैले अतिक्रमण और साप्ताहिक बाजार की भीड़ ने यह हालात पैदा किए। पुलिस को वाहनों को जाम से निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही अतिक्रमणकारियों ने हाईवे किनारे साप्ताहिक बाजार लगाकर दुकानें सजा दीं। दोपहर बारह बजे तक खरीदारों की भीड़ जुट गई और हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रामपुर और रुद्रपुर से आने-जाने वाले वाहन फंस गए।
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूली वाहन भी इस जाम का हिस्सा बन गए। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ। आखिरकार शाम पांच बजे तक जाम पूरी तरह से हट सका।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने पुलिस प्रशासन और अतिक्रमणकारियों को जमकर कोसा। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण है। उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी से बात करके इस समस्या का समाधान कराएंगे। साथ ही हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें