फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख रंगदारी न देने पर फोटो स्टूडियो पर फायरिंग

Mon, 12 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के पान दरीबा में फायरिंग के बाद फोटो स्टूडियो के बाहर जुटी भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पान दरीबा में दिनदहाड़े फोटो स्टूडियो स्वामी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर कुछ लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर ली है।
 
गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपला वाला निवासी फिरोज का पान दरीबा में फोटो स्टूडियो है। फिरोज का आरोप कि दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान मुन्ना कुरैशी और उसका एक रिश्तेदार वहां पर पहुंच गए। फिरोज से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। रंगदारी न देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग फायरिंग करते हुए मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद मेें मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी लोग जब तक  मौका पाकर  वहां से फरार  हो चुके थे।  बाद में पुलिस पीड़ित फिरोज  को थाने ले आई। जहां फिरोज की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग से बाजार में लोग दहशत में आ गए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें