फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग व पथराव

Fri, 24 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
मनकरा में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव को लेकर मौजूदा प्रधान व हारे हुए प्रत्याशी के बीच चल रही रंजिश में दोनों पक्ष भिड़ गए। गुरुवार को रास्ते में खड़ी ट्राली हटाने को लेकर दोनों पक्षों ने फायरिंग की। धारदार हथियार और पथराव करके हमला कर दिया। भिड़ंत में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

मामला भोट थाने के गांव मुंडिया निकट मनकरा का है। ग्राम निवासी मौजूदा प्रधान गुड्डू हसन व उनके खिलाफ प्रत्याशी रहे इदरीश के बीच चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इदरीश ने रिपोर्ट लिखाई है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे वह गांव निवासी धन्नू के घर के पास खड़ी ट्राली के पास खड़ा था। आरोप है कि ट्राली हटाने को लेकर प्रधान गुड्डू से विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग तमंचे, धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और एक दूसरे पर फायरिंग के साथ ही हमला बोल दिया। फायरों की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग डर की वजह से अपने घरों में कैद हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी कर दिया। जिसमें इदरीश पक्ष के मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हसन, महबूब, शाकुल, कमलजीत घायल हो गए। जबकि, दूूसरे पक्ष के कमल सिंह, अली हसन, कमल हसन, समीर अहमद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन



थाना प्रभारी वीपी सिहं व सीओ केमरी सुरेश कुमार ने गांव के लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इदरीश की तरफ से प्रधान गुड्डू हसन, जाबुल हसन, जाबिद, तौफीक, राशिद, नासिर सगीर अहमद, सुभान, हसीन अहमद, मुनव्वर, कल्लन निवासी मुंडिया मनकरा व बरेली जिले के बहेड़ी निवासी कमल हसन तथा जाबिर ने कलुआ, मोहम्मद हसन, महबूब हसन, शाकुल नवी, मुजाहिद, इदरीश व अन्य सात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इदरीश व दूसरे पक्ष जावेद को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें