फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन धंधेबाजों-किसानों में फिर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Sun, 03 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में कोसी नदी में खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

खेत से खनन करने से मना करने पर  खनन माफिया ने किसानों को भगाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। बाद में किसान भी एकत्र होकर अपने असलहों को लेकर मौके पर वापस आ गए और दोनों ओर से जमकर फायरिंग शुरू हो गई ।

किसानों को भारी पड़ता देख खनन माफिया अपने ट्रैक्टर नदी में ही छोड़ कर फरार हो गए । लेकिन किसानों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया और फायरिंग की सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी । सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों सहित तीनों ट्रैक्टर अपने कब्जे में कर लिए। पुलिस ने किसान की ओर से 11 लोगों  को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में नदियों से अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।पुलिस प्रशासन चाहे खनन रोकने के लाख दावे करे लेकिन खनन धंधेबाज पुलिस प्रशासन पर लगातार भारी पड़ते जा रहे हैं । शनिवार की रात्रि भूबरा एहतमाली में खनन धंधेबाज रेत का खनन कर रहे थे ।

सूचना किसान थाना टांडा के गांव अकबराबाद निवासी जमीर खां को मिली कि खनन के धंधेबाज जेसीबी मशीन से उनके खेतों से रेत का खनन कर डंप कर रहे है तो वह अन्य पड़ोसी किसानों के साथ खेत पर पहुंच गया।

आरोप है कि जैसे ही उसने अपने खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने करते हुए जेसीबी बंद करने को कहा कि तभी भारी संख्या में लोगों ने अवैध और लाइसेंसी असलहे निकाल लिए और उनसे गाली गलौज करते हुए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे किसान वापस दौड़ पड़े और थोड़ी ही देर में भारी संख्या फिर एकत्र हो कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी लाइसेंसी असलहों  से  फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दोनों ओर से  फायरिंग हुई ।

किसानों को भारी पड़ता देख खनन के धंधेबाज अपने नदी से रेता निकाल रहे तीन ट्रैक्टरों को  छोड़ कर फरार हो गए  लेकिन किसानों ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी । फायरिंग की सूचना से पुलिस प्रशासन  में हड़कंप गया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार, एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य,कोतवाल राजेश तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए ओर पकड़े गए दोनों युवकों सहित तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में कर लिया और किसान जमीर खां की ओर से इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें