फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लूट के आरोपी से तमंचा, कारतूस और रुपये बरामद

Thu, 05 Nov 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। पुलिस ने लूट के मामले में जेल में बंद आरोपी मोहम्मद रफी को अदालत के आदेश पर आठ घंटे की रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर मुंडिया रसूलपुर स्थित ईदगाह के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद रफी जिला कारागार रामपुर में बंद था, जिसे पूछताछ और बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया गया था। बरामदगी बुधवार सुबह 9:59 बजे हुई, जिसके आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ टांडा, भगतपुर, भोजपुर और मुगलपुरा थानों में चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें