रामपुर। गंज कोतवाली में मंडी समिति के बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान लिपिक पर मंडी में चबूतरों का आवंटन गलत तरीके से करने का आरोप है।
मंडी में फड़ और चबूतरों के आवंटन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मंडी में चबूतरों का आवंटन कर दिया गया था, जिसको लेकर प्रधान लिपिक पर आरोप लग रहे थे। कई बार हंगामा हुआ था। आढ़तियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसको लेकर मंडी सचिव पर दबाव बन रहा था। मंगलवार को मंडी सचिव संदीप कपूर ने गंज कोतवाली में प्रधान लिपिक आनन्दपाल पर हेराफेरी कर आवंटन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके लिए अभिलेखों में हेरोफरी का भी मामला दर्ज कराया गया है।