फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने में 26 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रंजिश के चलते ग्रामीण के मारपीट करने और युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि चार दिन पहले वह खेत से चरी लेकर आ,रहा कि रास्ते में गांव के कुछ लोग खड़े थे। चरी का कुछ हिस्सा उन लोगों को लग गया था। इसको लेकर उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी थी।आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। कुछ देर के बाद आरोपी उसके घर में घुस गए थे जहां ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी थी। उसकी बहन ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी करते दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। इसके बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए थे। बाद में वह थाने पहुंच गया था जहां उसने आरोपियों खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मेहंदी, शमशाद, अन्नू, छोटे, गामा, एहसान, फुरकान, आलम, अकबर प्रधान, लाल मोहम्मद, सलीम, बदलू, नवाब, सईद हाफिज, भूरा, दीन और दस-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें