रामपुर।बिजली विभाग की टीम ने लोगों के घरों में चेकिंग करने पर 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बाद टीम ने इनके पास से तार को जब्त कर लिया है। इस दौरान टीम ने कई मोहल्लों में चेकिंग की। टीम ने लोगों को साफ तौर पर बिजली चोरी न करने की चेतावनी दी है।
दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के आसपास बिजली विभाग की टीम पहाड़ीगेट पहुंची। यहां पर पक्का बाग मोहल्ले में बिजली चेकिंग शुरू की गयी। इस दौरान यहां पर एक घर में तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिसके बाद यहां से तार को जब्त कर लिया गया। इसके बाद टीम ने लाइन से सभी घरों की चेकिंग करनी शुरू की तो छह घरों में लोग बिजली चोरी करते पाए गए। इस दौरान टीम ने यहां से तार को जब्त कर लिया। इसके बाद इन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गयी। जबकि इसके बाद नबाव गेट पर टीम पहुंची। यहां पर सात लोग बिजली चोरी करते पाए गए। सातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान एक्सईएन प्रथम भीष्म कुुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को लगातार हिदायत दी जा रही है, लेकिन किसी तरह से लोग मानने को तैयार नहीं है। अब उन पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ भारी जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी।