रामपुर। शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित मून मिनी मार्ट दुकान में घुसकर तीन अज्ञात लोगों ने दुकानदार और उसके पिता के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दुकानदार अयान अहमद ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन अज्ञात युवक दुकान में आए। उन्होंने पहले पांच सौ रुपये कीमत की दो बोतलें वापस की और इसके बदले पंद्रह सौ रुपये कीमत की बोतलें मांगने लगे। जब उन्हें बोतलों की कीमत बताई, तो तीनों युवक जबरन बोतलें उठाकर बाहर ले जाने लगे। पैसे मांगने पर तीनों युवकों ने उसके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप लगाया कि इस उसकी जेब से नकदी निकालकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की जा रही है।