फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग प्रकरण में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में आम के बाग में बैठने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद के मामले में पुलिस में छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी मशकूर का शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव में एक आम का बाग है। जिसके पास में ही उनका बेटा जुबैर मुर्गी फार्म चलाता है। शुक्रवार को गांव के ही दो युवक बाग में बैठकर बात कर रहे थे। जिसका जुबैर ने विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद जमकर मारपीट के साथ पथराव हो गया था।इस दौरान जुबैर ने फायर झोंक दिया था। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कैमरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।बाद में पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर जुबैर ,मुजहित, बिलाल, नूर मोहम्मद ,मोहम्मद आमिर और मोहम्मद समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विवाद के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें