फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: झारखंड की महिला की तहरीर पर होमगार्ड दंपती पर एफआईआर

Mon, 17 Feb 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। झारखंड की महिला अधिवक्ता ने होमगार्ड दंपती के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की है। इसमें होमगार्ड दंपती अमरीश पाठक और उनकी पत्नी आंचल पाठक उर्फ आंचल शर्मा नामजद हैं। पीड़िता गंगा सरोवर का आरोप है कि नामजद दंपती ने बहाने से उनका सामान, आभूषण और मोबाइल ले लिया और अब वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़िता गंगा सरोवर झारखंड के शिवंगाल लेन देवघर की निवासी हैं। वह 8 फरवरी को एसपी के सामने पेश हुईं थीं। उसने एसपी को बताया था कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं और झारखंड में ही प्रैक्टिस करती हैं। 6 दिसंबर 2024 को वह रामपुर में थीं। उसने अपना सामान मिलक कस्बा निवासी होमगार्ड अमरीश पाठक से लेने आई थीं। वह होमगार्ड जिला कचहरी में ड्यूटी करता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सामान नहीं लौटाया। पीड़िता ने एसपी को ये भी बताया है कि आरोपी अमरीश पाठक के साथ उसकी पत्नी आंचल पाठक उर्फ आंचल शर्मा भी मिली है, वह भी होमगार्ड हैं। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी वह एसपी से शिकायत की थी। जिस पर हल्का दरोगा मुकेश कुमार ने उसे थाने बुलाया था, जहां आरोपी अमरीश पाठक से सामान वापस दिलाने के बजाए उससे उसका मोबाइल भी आरोपी को ही दिला दिया और दरोगा ने पीड़िता को मानसिक रोगी बता कर थाने से भगा दिया था। फिलहाल, अब इस मामले में थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी होमगार्ड दंपती के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दरोगा ने कहा, हमें कोई जानकारी नहीं
हल्का दरोगा मुकेश कुमार का कहना है कि महिला ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं, उनका कोई आधार नहीं है। महिला की ओर से होमगार्ड पति-पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। दरोगा ने ये भी कहा कि पीड़िता का मोबाइल कहां और किसके पास है, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें