फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पत्नी पर हमले के आरोप में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 03 Apr 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक महिला ने अपने सिपाही पति पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णुविहार किट प्लाई रोड निवासी अनीता यादव के अनुसार उसका विवाह विनय कुमार के साथ हुआ था। विनय कुमार सिपाही है और वर्तमान में मुरादाबाद के मूंढापांडे थाने में तैनात है। अनीता का कहना है कि पति से विवाद के चलते पहले से एक मुकदमा चल रहा है, जिससे वह उससे खुन्नस रखने लगा था।
आरोप है कि 28 मार्च को विनय घर आया और झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अनीता को बेरहमी से पीटा और चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह मौके से चला गया। होश आने पर पीड़िता ने फोन से अपने भाई को सूचना दी।
विज्ञापन

इस मामले में अनीता यादव ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी, जिस पर विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें