फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज प्रेमी समेत 7 पर रिपोर्ट 

Tue, 31 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डेढ़ साल पहले एक फाल्स काल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे शिक्षिका और युवक के बीच प्यार बढ़ने लगा। युवक ने शादी का प्रपोजल रखा और उसे घुमाने ले गया। बाद में शारीरिक संबंध भी बना लिए। युवती गर्भवती हुई तो बाद में शादी करने का झांसा देकर गर्भपात करा दिया।

उसके बाद युवती ने शादी का दबाव डाला तो टालमटोल करने लगा। परिजनों से शिकायत करने पर तीन रिश्तेदारों ने भी युवती के साथ दुराचार किया। प्यार, भरोसे में छली गई युवती ने अब धोखेबाज प्रेमी और उसके रिश्तेदारों सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 गंज थाना  क्षेत्र निवासी इस  युवती के अनुसार वह स्वार ब्लाक क्षेत्र में शिक्षिका है। डेढ़ साल पहले उसके मोबाइल पर एक युवक की फाल्स काल आई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों में प्यार हो गया। एक दिन युवक उसे घुमाने के बहाने शहर से बाहर ले गया। वहां शादी का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करा दिया। बाद में वह शादी से मुकर गया। युवती के अनुसार युवक के घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन


युवक के परिवार के लोग शादी का झांसा देकर उसको चक्कर लगवाते रहे। युवती ने बताया कि  एक दिन वह युवक के घर पहुंची तो उसके तीन रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसने सीओ सिटी से मिलकर पूरी घटना बताई। सीओ के आदेश पर गैंगरेप, गर्भपात व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज  हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें