संपत्ति लिपिक मोहम्मद अफजल समीर ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायतपत्र दिया था। जिसमें बताया था कि वह पालिका की टीम के साथ शाहबाद गेट के पास ईओ की पुरानी कोठी का निरीक्षण करने गए थे। लेकिन, कोठी में रूहम बी और रजिया ने अवैध रूप से कपड़े की दुकान खोल रखी थी। जब दुकान खोलने पर आपत्ति जताई गई तो महिलाओं ने कुछ लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
बाद में टीम शहर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहबाद गेट निवासी रूहम बी, रजिया, महकस, चांद उर्फ मास्टर, फिरोज उर्फ मास्टर, शाहवाज उर्फ कांछा और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।