फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 474 किसानों के खातों में भेजी 37.56 लाख की सहायता राशि

Wed, 30 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तीन दिन बारिश के बाद मंगलवार को धूप तो निकली लेकिन खेतों में अब भी पानी भरा है। कई किसानों ने बिछी फसल को काटना शुरू कर दिया तो कुछ खेतों से पानी निकालने की जुगत में जुटे हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने फसली क्षति के आकलन के बाद अब तक 474 किसानों के खातों में 37.56 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। 132 हेक्टेयर फसल के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में लेखपालों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराया जाए। उन्होंने सर्वेक्षण में क्षतिग्रस्त फसलों का सटीक आंकलन सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का लगातार आकलन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। सर्वेक्षण के आधार पर पात्रता पाए जाने वाले शेष किसानों को भी नियमानुसार फसल क्षति की सहायता राशि समय से उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं सहायता संबंधी कार्रवाई में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें