रामपुर। कोचिंग से घर लौट रही मसवासी क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के साथ रास्ते में तीन युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए।
बताया गया कि क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर दो युवक वहां से भाग निकले, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।