फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतपुर स्कूल में मिड-डे मील का सैंपल भरा

Tue, 22 Sep 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के दो प्राथमिक स्कूलों में छापेमारी कर मिड-डे मील योजना के तहत बनाई जाने वाली दाल के साथ ही मसालों के नमूने भरे। इसके साथ ही दूध का भी सैंपल भरा। कुल मिलाकर चार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन



स्कूलों में बांटे जाने वाले मिड-डे मील योजना के तहत खाद्य पदार्थों के सेवन से बच्चे बीमार हो रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में दूध  पीने से बच्चे बीमार हो गए थे। इसके बाद सरकार ने मिड-डे मील योजना के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने के आदेश जारी किए थे।


आदेश के बाद एक्टिव खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अजीतपुर के परिषदीय स्कूल में छापा मारा। अभिहित अधिकारी चमन लाल के मुताबिक यहां खाद्य निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने मसूर के दाल का सैंपल भरा गया। इस नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन



इसके अलावा स्वार क्षेत्र में देवेश सिंह ने कांकरखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल में छापेमारी की। यहां से हल्दी और मिर्च के भी सैंपल भरे गए। विष्णु विहार कालोनी में भी दूध का सैंपल भरा गया। इस नमूनों को भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। चमन लाल के मुताबिक कुल चार नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें