फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चीनी मांझे से एचटी लाइन में फॉल्ट, चार घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Wed, 25 Mar 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के पहाड़ी गेट क्षेत्र में चीनी मांझे से लाइन में फॉल्ट होने के कारण चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फॉल्ट से 12 हजार उपभोक्ताओं को पानी से लेकर रोशनी तक के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे चीनी मांझे से हो रही पतंगबाजी से एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया। क्षेत्र के नई बस्ती, पीला तालाब, पुराना गंज, पहाड़ी गांव आदि की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए, वहीं दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। सहायक अभियंता एमबी सिंह ने बताया कि चीनी मांझे और लोहे के तार से हो रही पतंगबाजी के कारण आए दिन ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें