मिलक (रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में एक पिता का अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता ने बेटे को पीट दिया। इस दौरान विरोध करने पर पिता ने हवाई फायर कर दिया। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में बेटे ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
बुधवार रात को मिलक थाना क्षेत्र के सैंडोली गांव निवासी एक ग्रामीण का अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें पिता ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो पिता ने हवाई फायर झोंक दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश पटेल मौके पर पहुंच गए। मिलक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने हवाई फायर की बात बताई है। लेकिन, बेटे ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।