फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको रुला गए प्रेमराज: रामपुर में बेटियों की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, भाई ने किया कन्यादान

Mon, 12 Jun 2023 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

जयमाला के दौरान ही तबीयत बिगड़ने पर पिता प्रेमराज उनका बेटा ब्रजभान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचा। सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने प्रेमराज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मातम में बदली शादी की खुशियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर स्थित शाहबाद के जगेसर गांव में दो बेटियों की डोली उठने से पहले पिता की मौत हो गई। इस अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनों का कन्यादान भाई ने किया। सोमवार दिन में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी प्रेमराज (55) की बेटी रचना की बरात शाहबाद के नईमगंज गांव से आई थी। दूसरी बेटी स्वाति की बरात भी जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के भजनई गांव से आई हुई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार दिन में दोनों बेटियों की शादी शामिल होने के लिए मेहमान आए हुए थे। इस शादी के दौरान सभी खुश थे। दोनों बेटियों की बरात में आए हुए लोगों ने प्रतिभोज किया। प्रतिभोज के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। पहले रचना की शादी की रस्में अदा की जा रही थी। बेटी रचना के जयमाला के दौरान पिता प्रेमराज की अचानक तबियत बिगड़ गई। 

जयमाला के दौरान ही तबीयत बिगड़ने पर पिता प्रेमराज उनका बेटा ब्रजभान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचा। सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने प्रेमराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बेटी स्वाति की शादी की रस्में अदा नहीं हुई थी। परिवार के लोग प्रेमराज के शव को घर ले गए। 

एक तरफ प्रेमराज के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। तो दूसरी ओर बेटी स्वाति की जयमाला और रचना की विदाई की तैयारी की जा रही थी। पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों को घर से दूर ले जाया गया और वहां पर बाकी बची हुई रस्मों को अदा किया गया।  
विज्ञापन

पहले ब्रजभान नें अपनी बहनों का कन्यादान किया। उसके बाद पिता के शव के अंतिम संस्कार में जुट गया। दोनों बेटियों की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस अचानक मौत से दोनों बेटियों व अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें