फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना अनुमति आम के पेड़ काटने में फंसे पिता-पुत्र, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र के मड़ैयान गौर गांव में तीन दिन पूर्व बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की जांच में खेत स्वामी पुलकित और उसके पिता राकेश की मिलीभगत सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव में एक खेत से करीब सौ आम के हरे पेड़ काटे गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पेड़ों के कटान से संबंधित जानकारी जुटाई गई और खेत स्वामी से भी पूछताछ की गई। वन विभाग की जांच में सामने आया कि पेड़ों के कटान में खेत स्वामी पुलकीत और उसके पिता राकेश की भूमिका रही। इसके बाद विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान करना नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पेड़ों की कटाई में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-

मड़ैयान गौर गांव में आम के पेड़ों के कटान की जांच में खेत स्वामी और उसके पिता की भूमिका सामने आई है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच जारी है। इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिव शंकर यादव, वन रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें