रामपुर। रेडिको खेतान फैक्टरी में शुक्रवार की देर शाम हुए हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक विशंबर का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। शुक्रवार की शाम को फैक्टरी में पॉलिथीन हटाते समय इलेक्ट्रॉनिक पैनल गिर गया था जिसके नीचे दबकर श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे टीएमयू मुरादाबाद ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पाकबड़ा थाना पुलिस ने श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह चोट लगना बताया गया। रेडिको खैतान के उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को लेकर परिजन प्रयागराज रवाना हो गए। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता दी गई है। बीमा राशि भी दिलाई जाएगी। संवाद