फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार पिता व पुत्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार पिता व एक पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंडिया निकट मनकरा गांव निवासी हनीफ (55 वर्ष) बुधवार को करीब साढ़े चार बजे अपनी पुत्री स्वालेहा (22 वर्ष) और सानिया (17 वर्ष) के साथ स्कूटी से बिलासपुर से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर खूंटाखेड़ा गांव पार करते ही मोंगा दाना पानी ढाबे के समीप बने कट के पास हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही नोएडा डिपो की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी बस के नीचे आ गई, जिससे स्कूटी सवार हनीफ और सानिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्वालेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वालेहा की दो सप्ताह बाद शादी तय है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे दबे दोनों मृतकों और घायल को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां हनीफ और सानिया को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वालेहा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार पिता और पुत्री की मौत हुई है, जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें