फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के नवाब ने अमेरिका में बिखेरा फैशन का जलवा

Tue, 19 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
अमेरिका के आर्टेसिया शहर में रॉयल फेबल्स की ओर से आयोजित फैशन शो में भाग लेते नवेद खां।
विज्ञापन
 हिंदुस्तानी राजे-रजवाड़ों और रियासतों की आन-बान-शान और ठसक की पूरी दुनिया कायल रही है। कभी अवध प्रांत की प्रमुख रियासत रही रामपुर की शानो-शौकत का प्रतिनिधित्व स्थानीय विधायक नवाब काजिम अली खां ने सात समंदर पार अमेरिका में किया। इस मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


आजादी से पूर्व भारतीय राजघरानों की तहजीब और फैशन से जुड़ी संस्था रॉयल फेबल्स की ओर से अमेरिका के शहर अर्टेसिया में हिंदुस्तानी रियासतों की कला-संस्कृति से अवगत कराने के लिए बीते दिनों एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुस्तानी राज परिवारों के प्रतिनिधियों ने अपने शाही फैशन का जलवा बिखेर कर अमेरिकी और अन्य विदेशियों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। भारतीय रजवाड़ों की पारंपरिक पोशाक, ज्वेलरी और अंदाज देखकर विदेशी काफी प्रभावित हुए। इस मौके पर रामपुर के विधायक नवाब काजिम अली खां को गेस्ट आफ आनर के तौर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रामपुर के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, बिजनौर जिले की रियासत स्योहारा की रानी कामिनी सिंह, गुजरात के बारिया की  रानी जयकीर्ति सिंह, राजस्थान के बैसा की पुष्पिता सिंह खारवा व मध्य प्रदेश के झाबुआ की रानी नंदिनी सिंह ने भाग लिया। विधायक के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि अमेरिका में हिन्दुस्तान के राजघरानों के शाही फैशन का जादू सभी के सिर चढ़कर बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें