फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों ने ज्ञापन देकर की छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग

Thu, 19 Mar 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन देकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के तमाम कर कार्यकर्ता बुधवार की दोपहर जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार शिव कुमार शर्मा को ज्ञापन देकर कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन दिया था, जिसमें चौकोनी गांव के गो आश्रय स्थल से गायब हुए गोवंश पशुओं की शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तहसीलदार ने उन्हें बताया कि मामले की जांच बीडीओ को दे दी गई थी। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने कहा कि छुट्टा पशु लगातार किसानों की फसलों को उजाड़ रहे हैं, लिहाजा छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाए, ताकि किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच सकें। तहसीलदार ने उन्हें शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिए। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, अंतराम यादव, गुरचरण सिंह, निशान सिंह आदि मुख्य थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें