फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धान खरीद के लिए किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू के तमाम कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में तहसील पार्क पहुंचे। पंचायत के बाद किसानों ने प्रदर्शन कर सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में किसानों ननीन मंडी समेत सभी केंद्रों पर किसानों का धान खरीदे जाने, हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर किसानों का धान तुलवाने, ,खतौनी सत्यापन के नाम पर हो रहा शोषण बंद कराने, नहरों से अवैध कब्जे हटवाने आदि मांगें मुख्य थीं।
एसडीएम ने उन्हें आशवासन दिया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इससे पूर्व पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवीन मंडी में सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी वारदाना व जगह का अभाव बताकर किसानों का धान नहीं नहीं तौल रहे हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

किसान को जरुरत के हिसाब से खाद उपलब्ध कराई जाए। रामपुर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे नहर पर हुई अवैध प्लाटिंग की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में संतोष कुमार सिकदर, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, प्रदेश सचिव अब्दुल हसन पाशा, मोहम्मद अहमद, मुराद खान, मुबारक हसन, कदीर आलम, असलम खान आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें