चौपाल (रोहड़ू)। पुलिस थाना नेरवा के तहत एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप तीन महिलाओं पर लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में राणा क्यार गांव की एक महिला ने बताया कि जब बेटे के साथ अपने घर की तरफ जा रही थी तो कि गांव की तीन महिलाओं ने रास्ता रोका और मारपीट कर गाली-गलौज की। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।