फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अंडरपास के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

Mon, 20 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लाला नगला से पिपलिया अहला जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जाने की तैयारियों को किसानों ने रोक दिया और इसके विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर इसे बनने नहीं देंगे।
विज्ञापन

रविवार को पिपलिया अहला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-35सी पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और उन्होंने वहां चल रहीं अंडरपास निर्माण की तैयारियों को रोक दिया। इसके बाद रेल पटरियों पर खड़े होकर थोड़ी देर विरोध जताया और फिर बेमियादी धरने पर बैठ गए।
जिलाध्यक्ष गिल ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया था तथा अंडरपास का निर्माण रोके जाने की मांग की थी। इसके बावजूद यहां मशीनें लाकर काम शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके विरोध में उन्हें धरना देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से इस रोड के दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित होंगे। उनके कृषि यंत्रों व वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी, इस कारण अंडरपास बनना किसानों के हित में नहीं है। पहले भी इसे बनाने की कोशिश की गई थी, तब भी किसानों ने विरोध जताया था। अब इसे दोबारा बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे कोई किसान सहमत नहीं है। उन्होंने प्रशासन व रेलवे विभाग से आग्रह किया कि वह अंडरपास बनाने का विचार त्याग दे। अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

धरने में कुलवीर सिंह, जसवंत सिंह, गुरमेज सिंह, सुक्खा सिंह चीमा, सतनाम सिंह मट्टू एडवोकेट, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, राशिद अली, सरताज अली, अनस अहमद, सरफराज, धर्म सिंह लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें