फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कर्जमाफी के लिए गरजे किसान

Wed, 09 Aug 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू भानु की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें किसानों ने कर्जा माफी का मुद्दा उठाया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि किसान मजदूर के प्रति अधिकारी अपना रवैया बदलें, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। किसान मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। महंगाई चरम पर है, ऊपर से गंभीर बीमारियों ने मजदूरों को जकड़ रखा है। गंभीर बीमारियों का असली वजह खाने-पीने की रोजमर्रा की चीजों में भारी मिलावट हो रही है। बताया कि इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वारसी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी की कृषि में इस्तेमाल होने वाली बिजली किसानों को फ्री मिलेगी, लेकिन अभी तक कोई अध्यादेश लागू नहीं हुआ। शीघ्र किसानों को राहत देने का काम किया जाए।
विज्ञापन

बताया कि नौ अगस्त को ग्राम अहमदनगर थाना मिलक खानम तहसील स्वार में किसानों की बैठक होगी। जिसमें किसानों को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद खां, संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी फरहत अली खान, मंडल कोषाध्यक्ष सैयद जमाल, आरिफ मियां, लोकेश पांडे, गुड्डू, मुराद अली खान, नजाकत अली, राशिद अली, महबूब अली, महेंद्र सागर, हड़ताल सिंह यादव, रिफाकत अली, मोहम्मद हनीफ उर्फ मुल्ला, इदरीश अहमद, शाने आलम, धर्मेश कुमार, विरेंदर सिंह, जगतार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें