फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानाें ने पंचायत में उठाया अवैध वसूली का मुद्दा

Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई,जिसमें पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े कुछ लोग सिर्फ अपना हित साधने में लगे हैं। जल्द ही ऐसे लोगों को संगठन से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि संगठन के कुछ लोगों के गलत रवैया की वजह से किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं । यह लोग किसानों का सहारा लेकर सरकारी धान खरीद केंद्रों पर जाकर कमीशन के लिए अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों पर दबाव बना रहे हैं।
आरोप लगाया कि यह लोग किसानों का एमएसपी पर धान तुलवाने में सहयोग करने के बजाए अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि ऐसे लोगों का किसानों से कोई लेना देना भी है। पंचायत में प्रदेश सचिव दरियाव सिंह,रामदास मौर्या, प्रमोद यादव, भूप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें