फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमाबाद बिजलीघर पर किसानों ने किया हंगामा 

Fri, 20 Jul 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
बेगमाबाद बिजलीघर पर बिजली अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिजली कटौती और रोजाना के होने वाली फाल्ट से परेशान किसानों ने बेगमाबाद बिजलीघर में हंगामा किया और जेई की गैर मौजूदगी में प्रदर्शन करके चेतावनी दी कि अगर बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह एक्सईएन का घेराव करके धरना देंगे। किसानों का आरोप था कि उन्हें महज चार पांच घंटे ही टुकड़ों बिजली मिल पा रही है, इससे सिंचाई के अभाव में उनकी फसलें सूख रहीं हैं। 
 
पिपलिया मिश्र के पूर्व प्रधान हरदीप सिंह गिल के नेतृत्व में पिपलिया मिश्र, खंडिया, वेदपुर, अहरोला, स्वालेपुर, बमनपुरा, पदपुरी, बलखेड़ा, टेहरी, महतोष आदि गांव के तमाम किसान शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बेगमाबाद बिजलीघर पहुंचे। बिजलीघर में मौजूद कर्मियों ने किसानों को बताया कि जेई क्षेत्र में गए हैं और उनका खंडिया फीडर ओवरलोड के कारण बंद है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर किसान भड़क गए। किसानों ने जेई पर तमाम आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उनके खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि बिजलीघर पर 19 घंटे बिजली रोजाना रहती है, जिसमें उन्हें टुकड़ों में रोजाना ही करीब चार पांच घंटे ही बिजली मिल पाती है। 

 ऐसे में गड़बड़ी और तारों के टूटने के कारण बिजली बंद रहती है। किसानों का कहना था कि बिजली के अभाव में उनकी फसलें सूख रहीं हैं। वह राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख व बिजली विभाग के अधिकारियों से लोड कम करने की मांग कर चुके हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं है। उनका आरोप था कि कर्मचारी साठगांठ करके अहरो, बेगमाबाद, खजुरिया फीडर तो चलाते हैं, मगर उनहें बिजली नहीं देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह एक्सईएन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जेई ने किसानों को फोन पर बताया कि खंडिय़ा फीडर ओवरलोड के कारण बंद करना पड़ता है। इस मौके पर हरदीप सिंह गिल, वेदपुर के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह राजा, खंडिय़ा के पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, करनैल सिंह, कमलजीत सिंह, बलवीर सिंह, हनऊीज खां, सतनाम सिंह, रोहित जैन, कुलबंत सिंह, दलजीत सिंह आदि मुख्य थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें